मोतिहारी। न्यूजस्टिच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के रामबन देवी माई स्थान के समीप स्थित एक पोखर में जाल डालने के दौरान मछुआरों के हाथ एक ऐसी मछली लगी। जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। इस मछली की दो नहीं बल्कि चार आंखें हैं, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं सोशल मीडिया इस यह चर्चा का विषय बन गई है। जानिए इस मछली के बारे में कुछ अनोखी बातें।
मछुआरे भी रह गए हैरान जानकारी के अनुसार पकड़ीदयाल में मछली पकड़ने का काम चल रहा था। मछुआरा रामभरोस सहनी जब जाल के माध्यम से मछलियां निकाल रहे थे, तभी लगभग चार किलो वजन की यह अजूबा मछली जाल में फंस गई। रामभरोस सहनी ने बताया कि उन्होंने अब तक सैकड़ों पोखरों से मछलियां निकाली हैं, लेकिन अपने पूरे जीवन में ऐसी अजूबा मछली आज तक नहीं देखी थी।
बी ग्रेड प्रजाति की है मछली मछली पकड़ने वाले विशेषज्ञों और मछुआरों के अनुसार, यह मछली बी ग्रेड (B-Grade) प्रजाति की बताई जा रही है। आमतौर पर ऐसी मछलियां स्थानीय पोखरों में नहीं पाई जातीं, जिसके कारण यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
10 साल में पहली बार दिखा ऐसा अजूबा तालाब के मालिक और प्रगतिशील किसान नवल किशोर सिंह ने बताया कि वे पिछले 10 सालों से इस पोखरे में मछली पालन कर रहे हैं और हर साल जाल डालकर मछलियां निकाली जाती हैं। उन्होंने कहा, “आज तक हमारे पोखर से ऐसी कोई मछली नहीं मिली थी। इसकी चार आंखें साफ़ दिखाई दे रही हैं, जो वाकई में कुदरत का करिश्मा या कोई दुर्लभ प्रजाति हो सकती है। फिलहाल इस अजूबा मछली की खबर आग की तरह फैल गई है और आसपास के गांवों से भी लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं।