सांकेतिक फोटो(एआई)

NEET छात्रा मौत मामला: SIT की जांच में बड़ा खुलासा, जहानाबाद से खरीदी गई थी ‘एंटी-डिप्रेशन’ दवाएं; पिता संग आखिरी सेल्फी भी आई सामने

पटना में नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत और दुष्कर्म के आरोपों की जांच कर रही एसआईटी (SIT) की टीम अब जहानाबाद पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम के हाथ कुछ ऐसे अहम सुराग लगे हैं जो इस गुत्थी को सुलझाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

SIT की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका ने जहानाबाद स्थित एक दवा दुकान से भारी मात्रा में एंटी-डिप्रेशन (Anti-depression) दवाएं खरीदी थीं। पुलिस को बरामद हुई दवाओं की स्ट्रिप के बैच नंबर की जांच के बाद टीम उस दुकान तक पहुंची।

  • छात्रा ने 26 दिसंबर को एंटी-डिप्रेशन दवाओं की कुल छह स्ट्रिप खरीदी थीं।
  • इन दवाओं को लेकर वह 5 जनवरी को वापस पटना लौटी थी।

जांच के दौरान छात्रा के अंतिम दिनों की गतिविधियों का भी पता चला है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर अपने पिता के साथ आखिरी सेल्फी ली थी, जो अब जांच का हिस्सा है।

  • 27 दिसंबर: छात्रा की मां ‘पीठा’ (पकवान) लेकर पटना स्थित उसके हॉस्टल पहुंची थीं।
  • 28 दिसंबर: ठंड अधिक होने के कारण छात्रा अपनी मां के साथ वापस अपने घर (जहानाबाद) लौट गई थी।
  • वह करीब एक सप्ताह घर पर रहने के बाद 5 जनवरी को वापस पटना आई थी।

आज भी SIT की टीम जहानाबाद में डेरा डाले हुए है। टीम न केवल परिजनों से विस्तृत पूछताछ कर रही है, बल्कि उन लोगों से भी संपर्क साध रही है जिनसे छात्रा ने हाल के दिनों में बात की थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या छात्रा किसी मानसिक तनाव में थी या इन दवाओं की खरीद के पीछे कोई और दबाव था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *