Officials inspect a gun house in Nalanda

NIA की रेड! नालंदा से जुड़े हैं स्मगलिंग और अवैध हथियारों के तार, 6 ठिकानों पर हुई छापेमारी

बिहार के नालंदा जिले में आज तड़के सुरक्षा एजेंसियों ने एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अवैध हथियारों के नेटवर्क और संदिग्ध तस्करी के तार सुलझाने के लिए जिले के आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ रेड किया है।

छापेमारी का मुख्य केंद्र लहेरी थाना क्षेत्र का व्यस्ततम इलाका ‘पोस्ट ऑफिस मोड़’ बना हुआ है। यहाँ स्थित ‘पीके गन हाउस’ की घेराबंदी कर NIA की टीम पिछले तीन घंटों से अधिक समय से गहन तलाशी ले रही है। दुकान के भीतर रखे दस्तावेजों, स्टॉक रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो एजेंसी को यहाँ से कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो हथियारों के अवैध सिंडिकेट की ओर इशारा करते हैं।

गोपनीयता ऐसी कि स्थानीय पुलिस भी रह गई दंग इस बड़े ऑपरेशन की सबसे चौंकाने वाली बात इसकी ‘सीक्रेसी’ रही। जिला स्तर पर 100 पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम तो बनाई गई, लेकिन स्थानीय थाने तक को भनक नहीं लगने दी गई कि असली टारगेट क्या है। लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने केवल इतना बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दो अधिकारियों को रेड में भेजा गया है, लेकिन मिशन की सटीक जानकारी सुरक्षा कारणों से साझा नहीं की गई।

अंतरराज्यीय कनेक्शन की आशंका सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि NIA की यह दबिश केवल कागजी हेरफेर तक सीमित नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि नालंदा के इन ठिकानों के तार किसी बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। टीम यह जांच रही है कि क्या वैध लाइसेंस की आड़ में अवैध हथियारों या कारतूसों की सप्लाय किसी प्रतिबंधित संगठन या अपराधी गिरोह को तो नहीं की जा रही थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *