निर्वासन से सत्ता के शिखर तक: कौन हैं तारिक रहमान, जो 17 साल बाद बन सकते हैं बांग्लादेश के प्रधानमंत्री?
भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा के आरोपों में 17 साल तक लंदन में निर्वासित रहे तारिक रहमान अब बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार हैं। शेख हसीना सरकार गिरने के बाद वतन लौटे रहमान के ऊपर से 84 मुकदमे वापस लिए जा चुके हैं।

