कृपया घर लौट आएं…भारत को आपकी प्रतिभा की आवश्यकता है! ZOHO के श्रीधर वेंबू की NRI से भावुक अपील
Sridhar Vembu: भारत माता को आपकी प्रतिभा की जरूरत है। जोहो के सह-संस्थापक श्रीधर वेंबू ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों के नाम एक खुला पत्र लिखकर उन्हें घर लौटने का न्योता दिया है। एच-1बी वीजा नियमों में सख्ती और बदलती अमेरिकी राजनीति के बीच वेंबू का यह संदेश काफी चर्चा में है।

