JPSC धांधली मामला : सुप्रीम कोर्ट ने मामले की CBI जांच की याचिका पर झारखंड सरकार को जारी किया नोटिस
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। CJI सूर्यकांत की पीठ ने CBI जांच की मांग पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख जल्द तय करने का निर्देश दिया है।

