बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सिद्ध नाथ गुप्ता बने नए DGP, अजय नंद को कोलकाता पुलिस की कमान; ECI का बड़ा आदेश

डेस्क। न्यूजस्टिच
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य के डीजीपी सहित कई वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के सख्त निर्देश दिए हैं। आयोग के इस कदम को बंगाल में कानून-व्यवस्था और चुनावी पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के रूप में देखा जा रहा है।

सिद्ध नाथ गुप्ता संभालेंगे कमान, अजय नंद बने कोलकाता CP
चुनाव आयोग द्वारा राज्य सरकार को जारी पत्र के अनुसार, 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया डीजी और आईजीपी (प्रभारी) नियुक्त किया गया है। वहीं, कोलकाता पुलिस के बेड़े में भी बड़ा बदलाव करते हुए अजय कुमार नंद (IPS-1996) को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त (CP) नियुक्त किया गया है।

प्रमुख तैनातियां एक नजर में

सिद्ध नाथ गुप्ता (IPS-1992): डीजी और आईजीपी (प्रभारी), पश्चिम बंगाल।

नटराजन रमेश बाबू (IPS-1991): डीजी, करेक्शनल सर्विसेज।

अजय मुकुंद रानाडे (IPS-1995): एडीजी और आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर)।

अजय कुमार नंद (IPS-1996): पुलिस आयुक्त, कोलकाता।

आज दोपहर 3 बजे तक मांगी रिपोर्ट
आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी। राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है कि इन अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की अनुपालन रिपोर्ट 16 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे तक अनिवार्य रूप से भेज दी जाए।

हटाए गए अधिकारियों पर इलेक्शन बैन
आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश दिया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। यह आदेश चुनाव की शुचिता बनाए रखने और किसी भी संभावित प्रशासनिक हस्तक्षेप को रोकने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *