EOU makes a major breakthrough in Purnia: Raid on Kishanganj DySP's in-laws' house, after Sanjeev Mishra, now investigation tightens on police officer

पूर्णिया में EOU की बड़ी दस्तक: किशनगंज DYSP के ससुराल पर छापेमारी, संजीव मिश्रा के बाद अब पुलिस अधिकारी पर जांच का शिकंजा

बिहार में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की अल सुबह पूर्णिया एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसी की धमक से जाग उठा। इस बार ईडी के निशाने पर किशनगंज में तैनात डीवाईएसपी (DYSP) गौतम कुमार का ससुराल है। मंगलवार की सुबह ईडी की टीम स्थानीय पुलिस के साथ उनके ससुराल पहुंची और छापेमारी शुरू की।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे ईडी के अधिकारियों की एक टीम गाड़ियों के काफिले के साथ डीवाईएसपी गौतम कुमार के ससुराल स्थित आवास पर पहुंची। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के लिहाज से घर के बाहर स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया है और किसी के भी अंदर-बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि, जांच किस मामले (आय से अधिक संपत्ति या अन्य वित्तीय अनियमितता) को लेकर है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मामला बड़े वित्तीय लेनदेन से जुड़ा हो सकता है।

पूर्णिया में केंद्रीय एजेंसियों की यह कार्रवाई पिछले कुछ दिनों में दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 10 फरवरी को पूर्णिया और सुपौल में पनोरमा ग्रुप के एमडी संजीव मिश्रा के विभिन्न ठिकानों और संस्थानों पर ईडी ने मैराथन छापेमारी की थी। संजीव मिश्रा के बाद अब एक पुलिस अधिकारी के परिजनों पर हुई इस कार्रवाई ने जिले के प्रशासनिक और रसूखदार गलियारों में बेचैनी पैदा कर दी है।

गौतम कुमार वर्तमान में किशनगंज में डीवाईएसपी के पद पर तैनात हैं, लेकिन उनके ससुराल के ठिकानों पर छापेमारी यह संकेत देती है कि जांच एजेंसी को संपत्ति के निवेश या दस्तावेजों से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। ईडी की टीम घर के अंदर दस्तावेजों, बैंक खातों और चल-अचल संपत्ति की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *