कटिहार सड़क हादसा अपडेट: मरने वालों की संख्या 13 हुई, अब भी 20 घायल लड़ रहे जंग, पीएम ने जाताया शोक

पूर्णिया/कटिहार। न्यूजस्टिच
बिहार के कटिहार जिले में शनिवार की शाम एक ऐसा ब्लैक सैटरडे बनकर आई। जिसने कई हंसते-खेलते परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। कोढ़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-31 पर बासगढ़ा चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि पूर्णिया जीएमसीएच (GMCH) में इलाज के दौरान तीन और घायलों की सांसें थम गईं। यह हादसा सिर्फ दो वाहनों की टक्कर नहीं, बल्कि लापरवाही की वह पराकाष्ठा थी जिसने सड़क को खून से लाल कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है.

शाम की वो काली बेला: जब मातम में बदली खुशियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। झारखंड के कठिया मेला धाम से दर्शन कर करीब 22 लोग एक पिकअप वैन में सवार होकर अपने घर (पूर्णिया के रानीपतरा और डगरुआ) लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए और उसमें सवार श्रद्धालु सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। इस दौरान एक बाइक सवार सदानंद मुर्मू भी बस की काल का ग्रास बन गया।

GMCH पहुंचीं एसपी स्वीटी सहरावत, घायलों का जाना हाल
घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत देर रात खुद जीएमसीएच पहुँचीं। उन्होंने वार्डों में जाकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। एसपी ने 13 मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि इलाज में कोई कोताही न बरती जाए। कटिहार और पूर्णिया पुलिस के समन्वय से मृतकों की शिनाख्त और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

7 माह की मासूम और 6 साल का राजीव: अस्पताल में पसरा सन्नाटा
जीएमसीएच के वार्डों में इस वक्त हृदयविदारक मंजर है। यहाँ 20 घायलों का उपचार चल रहा है, जिनमें 7 माह की मासूम सूर्य हांसदा और 6 वर्षीय राजीव मुर्मू भी शामिल हैं। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. भरत कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम पूरी ताकत लगा रही है, लेकिन 4 से 5 घायलों की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

मृतकों की सूची: जिन्होंने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं
राधिका हसदा (19), रानीपतरा

तेलमी देवी (40), रानीपतरा

पप्पू हसदा, रानीपतरा

तलपु सोरेन, रानीपतरा

ताना टुडू, डगरूआ

बिटिका मरांडी, रानीपतरा

पप्पू देवी, रानीपतरा

चिंतामणि महतो (35), रानीपतरा

सदानंद मुर्मू (40), बाइक सवार

तलू सुरेन (48), कटिहार (जीएमसीएच में मौत)

दुर्गा बाशकी (60), डगरूआ (जीएमसीएच में मौत)

रंजीता हेम्ब्रम (55), डगरूआ (जीएमसीएच में मौत)

एक अन्य मृतक की पहचान जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *