पूर्णिया। न्यूजस्टिच
बिहार की राजनीति में आए ऐतिहासिक मोड़ और सम्राट चौधरी के प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर सीमांचल के जिलों में उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि पर भाजपा नेता और प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई देते हुए इसे बिहार के लिए एक स्वर्णिम युग की शुरुआत बताया है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर भाजपा नेता और प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बिहार में विकास का नया अध्याय शुरू होगा: डॉ. अनिल
सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह बिहार भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि “सम्राट चौधरी जी एक कर्मठ और दूरदर्शी नेता हैं। विजय सिन्हा जी द्वारा उनके नाम का प्रस्ताव रखना पार्टी की एकजुटता को दर्शाता है। उनके मुख्यमंत्री बनने से बिहार में विकास की गति तेज होगी और अंत्योदय का सपना साकार होगा।”
पूर्णिया और सीमांचल को मिलेगी नई ताकत
डॉ. अनिल गुप्ता ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सीमांचल और पूर्णिया जैसे उभरते हुए जिलों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। चाहे वह पूर्णिया एयरपोर्ट का मामला हो या स्थानीय बुनियादी ढांचे का विकास, नई सरकार की प्राथमिकताओं में ये मुद्दे शीर्ष पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के पास संगठन और सरकार दोनों का लंबा अनुभव है, जिसका सीधा लाभ बिहार की जनता को मिलेगा।

