purnia-harda-celebration-samrat-choudhary-bihar-cm-oath-taking-ceremony

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही पूर्णिया के हरदा में ‘दिवाली-होली’ जैसा जश्न, ठाढ़ा चौक पर जमकर बंटे लड्डू

पूर्णिया। न्यूजस्टिच
बिहार की राजनीति में आए बड़े बदलाव और श्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही पूर्णिया जिले के हरदा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए ‘हरदा क्षेत्र वासियों’ के तत्वावधान में ठाढ़ा चौक पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाइयां खिलाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके कार्यकर्ता
जैसे ही पटना में शपथ ग्रहण की औपचारिक घोषणा हुई, ठाढ़ा चौक का माहौल पूरी तरह बदल गया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकने लगे और ‘सम्राट चौधरी जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच लड्डू बांटे गए। पूरा माहौल होली जैसा प्रतीत हो रहा था, जहाँ लोग एक-दूसरे को केसरिया और लाल गुलाल से सराबोर कर रहे थे।

विकास और रोजगार की नई उम्मीद
जश्न में शामिल युवाओं और स्थानीय लोगों ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। विशेष रूप से सीमांचल और पूर्णिया जैसे जिलों के लिए समाज को बड़ी विकास योजनाओं की उम्मीद है।

इनकी रही गरिमामयी मौजूदगी
इस जश्न और गौरवशाली अवसर पर पूर्व जिला पार्षद श्री सदानंद मेहता, पैक्स अध्यक्ष शंकर मेहता, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रमेश मेहता, शशि सुमन, संजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार, सिंटू कुमार मेहता, विकास कुमार, अभिमन्यु मेहता, नरेंद्र कुमार सिंह, प्रियतम सिंह कुशवाहा, वार्ड सदस्य प्रदीप मेहता, रवि शंकर आशीष समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *