bpsc-aedo-exam-scam-tre-4-new-exam-pattern-update

BPSC AEDO Exam Scam: साई एजुकेयर ब्लैकलिस्टेड, अब पीटी और मेंस के नए फॉर्मूले से होगी बिहार में सरकारी भर्तियाँ

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने के लिए अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। सहायक उप-मंडल अधिशासी अधिकारी (AEDO) परीक्षा में हुई गंभीर गड़बड़ियों के बाद आयोग ने न केवल संबंधित एजेंसी पर गाज गिराई है, बल्कि राज्य की पूरी परीक्षा व्यवस्था को ही बदलने का निर्णय लिया है।

AEDO परीक्षा में गड़बड़ी के साक्ष्य मिलने के बाद BPSC ने M/S साई एजुकेयर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट (Blacklisted) कर दिया है और इसकी बैंक गारंटी भी जब्त कर ली गई है।

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने कर्मियों की रैंडमाइज सूची की अनदेखी करते हुए अपनी मर्जी से कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी, जिससे कदाचार की गुंजाइश बनी। कंपनी को कारण बताओ नोटिस (Show Cause) जारी किया गया था, लेकिन आयोग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) भी अलग से जांच और कार्रवाई कर रही है।

इस सेंधमारी के बाद BPSC और राज्य सरकार अब परीक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब एकल परीक्षा प्रणाली (Single Exam System) को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।

आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें AEDO, TRE 4 (शिक्षक नियुक्ति) और अन्य आगामी परीक्षाओं के लिए दो स्तरीय परीक्षा (पीटी और मेंस) आयोजित करने का सुझाव दिया गया है। अब नई नियमावली कैबिनेट की स्वीकृति के बाद लागू होगी, जिस पर अंतिम फैसला सम्राट सरकार को लेना है।

  • TRE 4 विज्ञापन में देरी: नए नियमों और पीटी-मेंस की व्यवस्था लागू होने के कारण TRE 4 के विज्ञापन में अब देरी हो सकती है।
  • AEDO का नया विज्ञापन: गड़बड़ी के चलते AEDO परीक्षा का विज्ञापन फिर से जारी किया जा सकता है, जिससे अभ्यर्थियों को नए सिरे से फॉर्म भरना पड़ सकता है।

बीपीएससी का यह “नया प्रयोग” परीक्षाओं में होने वाली धांधली को रोकने और मेधावी छात्रों को न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *