दिल्ली की गृहिणी का कमाल: 10×10 के कमरे को बनाया ‘नोट छापने की मशीन’, कीड़ा जड़ी की खेती से ₹40 लाख का टर्नओवर
कहते हैं कि अगर कुछ करने का जज्बा हो, तो जगह की कमी कभी बाधा नहीं बनती। दिल्ली की एक साधारण गृहिणी सुमन सुखीजा ने इसे सच कर दिखाया है। उन्होंने अपने घर के मात्र 10×10 फीट के एक छोटे से कमरे में दुनिया के सबसे महंगे मशरूम ‘कीड़ा जड़ी’ की खेती शुरू की। आज वे सालाना 40 लाख रुपये का बिजनेस कर रही हैं। उनकी ब्रांड का नाम ऑरेंज हर्ब है। पर उनकी कहानी आसान नहीं थी। जानिए उनका बिजनेस मॉडल।





