Chapra Crime News: गैस के लिए गुंडागर्दी! छपरा में आपूर्ति के दौरान कर्मियों से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की FIR

जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में रसोई गैस वितरण के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई। जब कुछ असामाजिक तत्वों ने गैस आपूर्ति कर रहे डिलीवरी कर्मियों और वाहन चालकों पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प के कारण इलाके में वितरण कार्य पूरी तरह बाधित हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार दिघवारा में गैस आपूर्ति के दौरान कुछ लोगों ने वितरण प्रक्रिया में बाधा डालते हुए कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिघवारा थाना में केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

सारण जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। सभी एजेंसियों को 100 प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर वितरण व्यवस्था में व्यवधान पैदा कर रहे हैं, जिन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि गैस वितरण को लेकर कोई समस्या है, तो उपभोक्ता कानून हाथ में लेने के बजाय सीधे जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही गैस प्राप्त करें, किसी भी तरह की हिंसा या बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *