Facebook से पैसे कैसे कमाएं? मेटा ने शुरू किया ‘Creator Fast Track’ प्रोग्राम, $3000 तक की गारंटीड कमाई

अगर आप इंस्टाग्राम रील्स या यूट्यूब शॉर्ट्स के जरिए अपनी पहचान बना चुके हैं, तो अब फेसबुक (Meta) आपके लिए रेड कार्पेट बिछाने को तैयार है। कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में अपनी बादशाहत दोबारा कायम करने के लिए फेसबुक ने ‘क्रिएटर फास्ट ट्रैक’ (Creator Fast Track) प्रोग्राम का बिगुल फूंक दिया है। यह सिर्फ एक प्रोग्राम नहीं, बल्कि उन क्रिएटर्स के लिए एक सुनहरा मौका है जो अपनी क्रिएटिविटी को एक बड़े ‘बैंक बैलेंस’ में तब्दील करना चाहते हैं।

फेसबुक की यह नई रणनीति सीधे तौर पर उन टैलेंटेड क्रिएटर्स को टारगेट कर रही है, जो फिलहाल अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं। अक्सर बड़े क्रिएटर्स के लिए नए प्लेटफॉर्म पर शून्य से शुरुआत करना मुश्किल होता है, लेकिन फेसबुक ने इस ‘शॉर्टकट’ के जरिए उस बाधा को खत्म कर दिया है। कंपनी का उद्देश्य उन लोगों को अपने साथ जोड़ना है जिनके पास पहले से ही एक मज़बूत फैन बेस है।

इस प्रोग्राम की सबसे आकर्षक बात इसकी गारंटीड इनकम है। फेसबुक ने फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर कमाई के स्लैब तय किए हैं, जो शुरुआती तीन महीनों के लिए फिक्स्ड रहेंगे। अगर आपके इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो आप हर महीने लगभग ₹93,397 ($1,000) तक की निश्चित कमाई कर सकते हैं। 10 लाख (1 मिलियन) फॉलोअर्स को ज्यादा मौका है। बड़े क्रिएटर्स के लिए यह राशि हर महीने करीब ₹2,80,193 ($3,000) तक जाती है।

पैसे के अलावा, फेसबुक अपने ‘एल्गोरिदम’ का इस्तेमाल उन क्रिएटर्स को प्रमोट करने के लिए करेगा जो इस प्रोग्राम का हिस्सा बनेंगे। आपकी रील्स को फेसबुक खुद करोड़ों यूज़र्स तक पहुंचाएगा, जिससे फॉलोअर्स की संख्या में भारी उछाल आना तय है। साथ ही, प्रोग्राम में शामिल होते ही आपको ‘फेसबुक कंटेंट मोनेटाइजेशन’ का तुरंत एक्सेस मिल जाएगा, ताकि तीन महीने बाद भी आपकी कमाई का सिलसिला थमे नहीं। फेसबुक अब सिर्फ एक सोशल नेटवर्क नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सबसे बड़ा ‘पे-मास्टर’ बनने की राह पर है।

फेसबुक के हालिया आंकड़े चौंकाने वाले हैं। साल 2025 में कंपनी ने क्रिएटर्स को लगभग $3 बिलियन (करीब ₹25,000 करोड़) बांटे हैं। यह 2024 के मुकाबले 35% की बड़ी बढ़ोतरी है। यह साफ दर्शाता है कि मेटा अब कंटेंट इकोनॉमी में सबसे बड़ा निवेश कर रहा है। अगर आपके पास टैलेंट है और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर आपकी धाक है, तो फेसबुक का यह ‘फास्ट ट्रैक’ आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। यह मौका गवाने जैसा नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *