green-purnia-plantation-drive-sahara-old-age-home-dr-anil-gupta

सिर्फ ऑक्सीजन नहीं, संतुलन भी जरूरी, पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी : डॉ. अनिल गुप्ता

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासरत संस्था ‘ग्रीन पूर्णिया’ द्वारा आज “वृक्ष लगाओ जीवन पाओ” अभियान के तहत सहारा वृद्धाश्रम परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने न केवल परिसर की साफ-सफाई की, बल्कि 50 से अधिक फलदार एवं फूलदार पौधे लगाकर आश्रम को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस असवर पर ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि “पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी है। एक छोटा सा पौधा भविष्य में न केवल ऑक्सीजन देगा, बल्कि पर्यावरण का संतुलन भी बनाए रखेगा। प्रकृति की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है। आइए, हम सब मिलकर पूर्णिया को ‘ग्रीन पूर्णिया’ बनाने का संकल्प लें।

ग्रीन पूर्णिया के संरक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एवं अरुण साह के नेतृत्व में संस्था के सदस्य प्रातः 7 बजे ही सहारा वृद्धाश्रम पहुँच गए। अभियान की शुरुआत आश्रम परिसर के अंदर और बाहर सघन स्वच्छता अभियान से हुई। इस नेक कार्य में आश्रम के वृद्ध माता-पिताओं और कर्मियों ने भी अत्यंत उत्साह के साथ सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के संचालक अरुण शाह एवं संतोष साह का पूर्ण सहयोग रहा।

वृक्षारोपण के साथ-साथ सेवा भाव की एक सुंदर मिसाल भी देखने को मिली। संस्था के सदस्य अमर कुमार ने अपने बड़े भाई की पुण्यतिथि के अवसर पर आश्रम के सभी वृद्धजनों को सुरुचिपूर्ण नाश्ता कराया। कार्यक्रम के अंत में सचिव रबींद्र कुमार साह ने सभी सदस्यों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि ग्रीन पूर्णिया साल 2023 से ही शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय है और अब तक 5000 से अधिक पौधे लगा चुकी है।

इस अवसर पर गौतम भौमिक, सोपाल साह, मनोहर दास, प्रोफेसर प्रदीप अग्रवाल, संतोष कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार मिश्रा, अशोक मिश्रा, संजय सिन्हा, संजय सिंह, मुकेश कुमार, शंभू पंडित, श्याम कुमार, पंकज कुमार, भारत कुमार सिंह, सादिक अहमद, उदय कुमार, सत्यम कुमार, लता झा, सपना सिन्हा, पूनम सरोज, उषा कुमारी, नीलू कुमारी, ममता कुमारी, रूबी सेठिया, खुशबू कुमारी और नव्या कुमारी सहित संस्था के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *