बिहार में लाइट, कैमरा, एक्शन! पटना में हिंदी फीचर फिल्म IDOL का शुभ मुहूर्त, मंत्री अशोक चौधरी बोले-शूटिंग के लिए पसंदीदा बना बिहार

पटना। न्यूजस्टिच
बिहार की राजधानी अब न केवल राजनीति और शिक्षा का केंद्र रही है, बल्कि अब यह मायानगरी के फिल्मकारों के लिए भी पसंदीदा डेस्टिनेशन बनती जा रही है। इसी कड़ी में आज पटना के ऐतिहासिक NIT कॉलेज परिसर में हिंदी फीचर फिल्म IDOL की शूटिंग का भव्य शुभ मुहूर्त संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी ने शिरकत की और फिल्म की यूनिट को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

बिहार में बहार है-नीतीश कुमार है
मंत्री अशोक चौधरी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि बिहार में बहार है नीतीश कुमार है, NDA सरकार है। उन्होंने इसे राज्य की बदलती छवि और विकास का एक बड़ा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की पवित्र धरती से अब नई कहानियां जन्म ले रही हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी।

फिल्म IDOL और Me 2 Films का बड़ा प्रोजेक्ट
यह फिल्म Me 2 Films कंपनी के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म के मुख्य कलाकारों और निर्माताओं की जानकारी देते हुए मंत्री ने टीम के जज्बे को सराहा है। इसके निर्माता अमिताभ वर्मा और श्रुति वर्मा, लीड एक्टर आयुष को बधाई दी। फिल्म शूट का लोकेशन पटना के NIT कॉलेज परिसर से शूटिंग की शुरुआत की गई है, जो बिहार के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है।

फिल्म नीति का दिख रहा असर
अशोक चौधरी ने फिल्म निर्माण के लिए तैयार हुए इस अनुकूल माहौल का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने हाल के वर्षों में अपनी फिल्म प्रोत्साहन नीति के जरिए फिल्मकारों को सब्सिडी, सुरक्षा और आसान सिंगल-विंडो क्लीयरेंस की सुविधा प्रदान की है। मंत्री ने कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अथक प्रयासों से राज्य में फिल्म निर्माण के लिए एक सशक्त और पारदर्शी सिस्टम तैयार हुआ है। यही कारण है कि अब बड़े प्रोडक्शन हाउस अपनी कहानियों को फिल्माने के लिए बिहार की लोकेशंस को चुन रहे हैं।

बिहार की ब्रांडिंग और स्थानीय रोजगार
फिल्म IDOL की शूटिंग से न केवल बिहार की सांस्कृतिक विरासत को पर्दे पर जगह मिलेगी, बल्कि स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जानकारों का मानना है कि IDOL जैसी फिल्मों की सफलता से अन्य फिल्मकार भी राजगीर, गया, वैशाली और रोहतास जैसे ऐतिहासिक स्थलों की ओर आकर्षित होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *