ignou-entrance-exam-2026-purnea-college-bed-nursing-guidelines-late-entry-ban

15 मिनट की देरी पड़ सकती है भारी! IGNOU बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की गाइड लाइन जारी, पूर्णिया कॉलेज बना केंद्र

पूर्णिया। न्यूज स्टिच
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्रों में नामांकन के लिए 29 मार्च 2026 को पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया में प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा बीएड (जनवरी सत्र) और बीएससी नर्सिंग (जुलाई सत्र) पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें जिले के सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा का शेड्यूल और अभ्यर्थियों की संख्या
इग्नू के समन्वयक डॉ.मो.मुजाहिद हुसैन ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 275 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में कुल 06 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

बी.एड. परीक्षा समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

बी.एससी. नर्सिंग समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।

15 मिनट की देरी पड़ सकती है भारी
परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन बेहद सख्त है। डॉ. मुजाहिद हुसैन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद यानी सुबह 10:15 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी को केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे रिपोर्टिंग समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।

OMR शीट पर होगी परीक्षा: डॉ. सुरज सिंह
सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने जानकारी दी कि दोनों ही परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगी और उत्तर ओएमआर (OMR) शीट पर भरने होंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को बीच में कक्षा छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपने साथ प्रवेश पत्र (Admit Card) और एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) जरूर लाएं और परीक्षा के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *