खगड़िया में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के जरिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।

खगड़िया में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ शुरू, मजदूरों के हक के लिए गांव-गांव तक गूंजेगी आवाज

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए खगड़िया में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के जरिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने मनरेगा को गरीबों का संवैधानिक अधिकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस मजदूरों के हक के लिए गांव-गांव जाकर आवाज बुलंद करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ.अविनाश कुमार अविनाश ने की, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजेश कुमार, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, राष्ट्रीय सचिव चन्दन यादव, वरिष्ठ नेता प्रवीण कुशवाहा और जिला प्रभारी मनोज शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत एक सकारात्मक मोड़ के साथ हुई। जहां सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने नए सदस्यों का स्वागत किया, वहीं जिला अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार ने सभी को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है। पहले इसका नाम बदलने का प्रयास किया गया और अब झूठे दावों से मजदूरों को गुमराह किया जा रहा है। मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि 2005 में सोनिया गांधी जी और डॉ.मनमोहन सिंह सरकार द्वारा दिया गया ‘काम का अधिकार’ है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीण मजदूरों के सम्मान, 100 दिन के रोजगार की गारंटी और समय पर भुगतान के लिए गांव-गांव जाकर आंदोलन करेगी।

टाउन हॉल में सभा के बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इसके पश्चात एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम के उद्देश्यों को विस्तार से साझा किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश निषाद, कार्यकारी अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, कुमोद कुमार सिंह, कुन्दन कुमार सिन्हा, वरिष्ठ नेता कुमार रंजन उर्फ पप्पू, प्रीति वर्मा, सूर्यनारायण वर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, रामचंद्र यादव, अर्जुन स्वर्णकार सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष (मनोज चौधरी, रौशन चंद्रवंशी, एकलव्य पटेल, रविन्द्र चौरसिया, प्रवीण कुमार पंकज, सुनील सिंह, पवन सिंह, प्रभाकर यादव, प्रतिभा देवी) और युवा कांग्रेस व अन्य प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *