Last chance to enroll in IGNOU! You can fill the form until April 10th, but these documents will be required.

इग्नू में नामांकन का आखिरी मौका! अब 10 अप्रैल तक भर सकेंगे फॉर्म, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी है। यह विस्तार सर्टिफिकेट और सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों को छोड़कर शेष सभी स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए मान्य है। सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि इग्नू के कोर्स कौशल-आधारित और रोजगारपरक हैं, जो कामकाजी युवाओं के लिए भी उपयोगी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन के लिए अभ्यर्थियों के पास APAAR ID होना अनिवार्य है। इच्छुक छात्र इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र (0508), पूर्णियाँ कॉलेज के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दिसंबर 2025 सत्र की प्रथम एवं तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाओं का सफल संचालन पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया में किया जा रहा है। 27 जनवरी 2026 से शुरू हुई ये परीक्षाएं आगामी 12 अप्रैल 2026 तक चलेंगी।

इसी कड़ी में क्षेत्रीय केंद्र सहरसा के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्जा नेहाल अहमद बेग ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि परीक्षार्थियों से सीधे संवाद कर उनके पाठ्यक्रम और अन्य शैक्षणिक समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ. बेग ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस मौके पर समन्वयक डॉ. मुजाहिद हुसैन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. गौरी कांत झा, डॉ. शब्बीर हुसैन, डॉ. ए. खान, डॉ. एच.सी. प्रसाद और डॉ. सुरज सिंह समेत कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *