mp-dog-attack-viral-news-4-people-injured-in-15-seconds-vicious-attack

MP में यमराज बनकर आया कुत्ता! 15 सेकंड में 4 लोगों को किया लहूलुहान, किया ताबड़तोड़ हमला

डेस्क। न्यूजस्टिच
मध्य प्रदेश के एक गांव से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक पागल कुत्ते ने महज 15 सेकंड के भीतर तांडव मचाते हुए 4 लोगों को बुरी तरह काट लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। वीडियो में कुत्ता सबसे पहले कुर्सी पर शांति से बैठे एक युवक पर जानलेवा हमला करता है और सीधे उसकी गर्दन दबोच लेता है।

ग्रुप में थे लोग, वरना हो जाता अनर्थ
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ता बिजली की रफ्तार से युवक पर हमला करता है। गनीमत रही कि वहां मौजूद अन्य लोग ग्रुप में थे। जैसे ही कुत्ते ने हमला किया, पास खड़े लोग तुरंत बचाने दौड़े। उन्होंने लाठी-डंडों और जो हाथ लगा, उससे कुत्ते को खदेड़ा। अगर लोग सतर्क नहीं होते या बचाने में थोड़ी भी देर करते, तो कुत्ता युवक की जान ले सकता था।

बदहवास होकर भागे लोग, गांव में दहशत
युवक को बचाने के प्रयास में कुत्ता और आक्रामक हो गया और उसने भागते हुए तीन अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना लिया। महज 15 सेकंड के इस ‘डेथ अटैक’ के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। लोग बदहवास होकर अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब घर से निकलने में भी डर रहे हैं। यह घटना आवारा और पागल कुत्तों के बढ़ते आतंक पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाती है। प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *