टेंशन छोड़िए…अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं लगानी होगी लाइन! घर बैठे बुकिंग के लिए सरकार ने जारी किए आसान विकल्प

डेस्क। न्यूजस्टिच
देश में घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की आपूर्ति और बुकिंग को लेकर अक्सर होने वाली भाग-दौड़ और लंबी कतारों की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने राहत भरी जानकारी साझा की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को अब गैस रिफिल बुक करने के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर काटने या कतारों में खड़े होने की कोई आवश्यकता नहीं है। मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए बुकिंग की प्रक्रिया को बेहद सरल और सुलभ बना दिया है।

तकनीक से मिली कतारों से मुक्ति
मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार देश की तीनों प्रमुख तेल विपणन कंपनियों (OMCs)— भारत गैस (Bharatgas), इंडेन (Indane), और एचपी गैस (HP Gas) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए कई आधुनिक और आसान माध्यम उपलब्ध कराए हैं। अब उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे महज कुछ सेकंड में सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

बुकिंग के प्रमुख और आसान तरीके
सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए निम्नलिखित डिजिटल विकल्प पेश किए हैं। व्हाट्सएप अब आप केवल एक मैसेज भेजकर अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं। मिस्ड कॉल ग्रामीण और कम तकनीक-प्रेमी क्षेत्रों के लिए मिस्ड कॉल की सुविधा सबसे प्रभावी है। जहां सिर्फ एक कॉल से बुकिंग दर्ज हो जाती है। IVRS/SMS मोबाइल फोन के जरिए ऑटोमेटेड कॉल या मैसेज भेजकर भी रिफिल बुक की जा सकती है। मोबाइल ऐप ‘IndianOil One’, ‘Hello BPCL’ और ‘HP Pay’ जैसे ऐप्स के जरिए बुकिंग और भुगतान दोनों संभव हैं। वेब पोर्टल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

वितरक के पास जाने की जरूरत नहीं
अक्सर देखा जाता है कि बुकिंग में देरी या जानकारी के अभाव में लोग वितरकों (Distributors) के कार्यालयों पर भीड़ लगाते हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट संदेश दिया है कि इन डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आएगी। उपभोक्ता को घर बैठे ही बुकिंग का कन्फर्मेशन और रसीद मिल जाएगी। सरकार का यह कदम ईज ऑफ लिविंग (Ease of Living) की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जहां एक ओर राजनीतिक गलियारों में लाइन लगवाने को लेकर बहस छिड़ी रहती है, वहीं मंत्रालय की यह सूचना यह दर्शाती है कि डिजिटल समाधानों के जरिए उन कतारों को खत्म किया जा सकता है।

कंपनीव्हाट्सएप नंबरमिस्ड कॉल नंबर
Bharatgas1800 22 43447710955555
Indane75888888248454955555
HP Gas92222011229493602222

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *