किशनगंज SDPO गौतम कुमार पर हुई बड़ी कार्रवाई! DGP ने पद मुक्त कर पटना क्लोज किया, मंगलेश को मिली कमान

बिहार पुलिस महकमे से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए किशनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-I (SDPO) गौतम कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर पटना मुख्यालय में ‘क्लोज’ (Close) कर दिया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) द्वारा जारी आदेश (ज्ञापांक-163) के अनुसार, गौतम कुमार को प्रशासनिक दृष्टिकोण से किशनगंज से हटाकर मुख्यालय, पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उन्हें अविलंब पटना मुख्यालय पहुंचना होगा। हालांकि, आदेश में प्रशासनिक दृष्टिकोण का उल्लेख है, लेकिन अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर जिले के पुलिस गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

गौतम कुमार के मुख्यालय क्लोज होने के बाद किशनगंज अनुमंडल-I की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक:

  • किशनगंज SDPO-II, श्री मंगलेश कुमार सिंह अब अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ SDPO-I किशनगंज के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
  • यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP), बिहार के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) द्वारा जारी किया गया है। इसकी प्रतियां सचिव गृह विभाग, आईजी पूर्णिया रेंज और एसपी किशनगंज सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। साथ ही, निगरानी प्रशाखा को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है, जो इस स्थानांतरण के पीछे के गम्भीर प्रशासनिक कारणों की ओर संकेत करता है।

1994 बैच के पुलिस अधिकारी गौतम कुमार के पटना, किशनगंज और पूर्णिया स्थित ठिकानों पर मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों ने छापेमारी की। इसमें गौतम कुमार द्वारा आय से 60% प्रतिशत अधिक संपत्ति जमा करने के प्रमाण मिले। वहीं इस छापेमारी में EOU इस बात के भी सबूत मिले है कि गौतम कुमार का विभिन्न माफिया के साथ मधुर संबंध हैं। जिनसे उन्हें अवैध धन मिला करते थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *