Bihar News: प्रवीण कुशवाहा के निधन पर फफक पड़े सांसद पप्पू यादव, बोले-मैंने अपना परम मित्र खो दिया, कांग्रेस की बैठकें रद्द

पटना/पूर्णिया। न्यूजस्टिच
बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता और भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन ने पूरी सियासत को गमगीन कर दिया है। इस दुखद घड़ी में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रवीण कुशवाहा के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को याद किया। उन्होंने इस क्षति को निजी और अपूरणीय बताया है।

सांसद पप्पू यादव का भावुक संदेश
सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया और प्रेस को दिए अपने संदेश में कहा कि प्रवीण कुशवाहा का यूँ अचानक चले जाना उनके लिए हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि कहलगाँव विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के निधन का समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है। वे केवल एक समर्पित नेता ही नहीं, बल्कि मेरे लिए परम मित्र और स्नेहिल व्यक्तित्व थे। दिल्ली से पटना आने के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में उनका यूँ चले जाना स्तब्ध कर देने वाला है। पप्पू यादव ने आगे कहा कि प्रवीण जी ने सदैव संगठन और जनहित को सर्वोपरि रखा और हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े रहे। उनका जाना पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

हादसे से स्तब्ध है राजनीतिक जगत
प्रवीण कुशवाहा अपनी शालीनता और जमीनी पकड़ के लिए जाने जाते थे। कन्नौज (यूपी) के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे ने बिहार कांग्रेस के एक उभरते हुए नेतृत्व को हमसे छीन लिया। 2 और 3 जून को होने वाली कांग्रेस की सभी महत्वपूर्ण बैठकें इस शोक के कारण रद्द कर दी गई हैं।

भागलपुर से पटना तक शोक की लहर
भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिले में पार्टी को नई ऊर्जा दी थी। कहलगांव से विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान उन्होंने जनता के बीच गहरी पैठ बनाई थी। आज उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों की आंखें नम हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *