पूर्णिया। न्यूजस्टिच
शहर के विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। कल यानी 1 अप्रैल 2026 को पूर्णिया के कई प्रमुख इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के सदर एसडीओ रोहित कौशिक ने बतलाया कि विद्युत विभाग द्वारा ग्रिड पीएसएस (Grid PSS) में नए ब्रेकर के अधिष्ठापन (Installation) का कार्य किया जाना है, जिसके कारण शहर के अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में पावर कट रहेगा।
9 से 12:30 बजे तक इन इलाकों में रहेगा अंधेरा
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 11 केवी टाउन-1 और टाउन-3 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। प्रभावित होने वाले प्रमुख इलाके निम्नलिखित हैं।
केपी मार्केट और भट्टा बाजार का आसपास का क्षेत्र
सुभाष नगर और राम नगर
पॉलीटेक्निक चौक और बस स्टैंड
महबूब खान टोला और टैक्सी स्टैंड
अतियान बस स्टैंड और ब्राइट करियर स्कूल के पास का इलाका
9 से 11 बजे तक यहाँ बाधित रहेगी आपूर्ति
वहीं, 11 केवी टाउन-2, 11 केवी दुर्गाबाड़ी और 11 केवी नेवालाल फीडर में मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली कटी रहेगी। इन इलाकों में शामिल हैं:
नेवा लाल चौक, शंकर चौक और सुदिन चौक
ततमा टोली और कोऑपरेटिव कॉलोनी
विवेकानंद कॉलोनी और अरबिया कॉलेज
माधोपारा दुर्गा स्थान और दुर्गाबाड़ी
राम कृष्ण मिशन, कालीबाड़ी चौक और खीरू चौक
जिला स्कूल रोड के आसपास का क्षेत्र
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह
विद्युत विभाग ने ग्रिड में तकनीकी सुधार और नए ब्रेकर लगाने के लिए यह शटडाउन लिया है ताकि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली कटने के समय को ध्यान में रखते हुए अपने पानी की मोटर चलाने, मोबाइल चार्ज करने या अन्य बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले ही निपटा लें। ब्रेकर लगाने का यह कार्य गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। कार्य समय से पूरा होने पर आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है।

