गाय को घोषित करें राष्ट्रीय पशु! RJD MLC कारी सोहेब ने कर दी मांग, बिहार विधान परिषद में गूंजा ‘गौमाता’ का मुद्दा
Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में राजद एमएलसी कारी सोहेब ने गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग कर हलचल मचा दी है। उन्होंने भाजपा पर गो-हत्यारों से चंदा लेने और गोमांस निर्यात को बढ़ावा देने का संगीन आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला।

