झारखंड में मिला 500 पाउंड का अमेरिकी बम! द्वितीय विश्व युद्ध के समय का होने की आशंका, पूरा इलाका सील
“नदी से निकला दूसरे विश्व युद्ध का काल!” बहरागोड़ा में बालू खुदाई के दौरान 500 पाउंड का अमेरिकी बम मिला है। रांची की टीम के हाथ खड़े करने के बाद अब भारतीय सेना मोर्चा संभालेगी।

