thuthi-kali-mandir-jalalgarh-green-purnea-cleanliness-drive

जहां पूरी होती हैं मन्नतें, वहां से ‘ग्रीन पूर्णिया’ ने पर्यावरण पर दिया खास संदेश! जानें जलालगढ़ के इस मंदिर की कहानी

पूर्णिया। न्यूजस्टिच

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रीन पूर्णिया संस्था के सदस्यों द्वारा रविवार को जलालगढ़ प्रखंड में पौधरोपण सह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत संस्था के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रीश्री 108 ठुठी काली मंदिर में पौधे लगाए और परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को धर्म के साथ पर्यावरण का खास संदेश भी दिया गया।

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रीन पूर्णिया संस्था के सदस्यों द्वारा रविवार को जलालगढ़ प्रखंड में पौधरोपण सह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत संस्था के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रीश्री 108 ठुठी काली मंदिर में पौधे लगाए और परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान युवाओं को प्रेरित करते हुए ग्रीन पूर्णिया संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
ग्रीन पूर्णिया संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना केवल किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। “युवा देश का भविष्य हैं और पर्यावरण की रक्षा की कमान अब युवाओं के हाथों में है। एक पौधा लगाना जीवन रोपने जैसा है। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हर युवा को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
अभियान के दौरान सदस्यों ने न सिर्फ पौधरोपण किया, बल्कि आस-पास बिखरे प्लास्टिक और कचरे को साफ कर लोगों को डस्टबिन का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं और ग्रामीणों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने और पेड़ों को न काटने की शपथ दिलाई गई। बता दें कि पौधरोपण व स्वच्छता अभियान प्रारंभ करने से पूर्व जलालगढ़ के होमियोपैथी डॉ. श्रवण कुमार ने व स्थानीय लोगों ने डॉ. अनिल कुमार गुप्ता व ग्रीन पूर्णिया के सदस्यों का नागरिक अभिनंदन किया।
डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने मंदिर के विषय में बताया कि ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी व्यक्ति अपनी मन्नत लेकर इस मंदिर में आता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने बताया कि जलालगढ़ के एक होमियोथिक चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार ने मां काली से अपने परिवारी की समस्या दूर करने की मन्नत मांगी थी। जो पूरी हुई उसके बाद उन्होंने यहां पर मंदिर का निर्माण कराया।
इस मौके पर ग्रीन पूर्णिया संस्था के सचिव रवींद्र कुमार साह, प्रदीप अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, सोपल कुमार साह, रवींद्र कुमार मेहता, संतोष साह, संजीव कुमार, संजय, अशोक मिश्रा, राजा, मेहताब आलम, वैष्णवी मिश्रा, शुभम मिश्रा, आर्यन मिश्रा और बड़ी संख्या में ऊर्जावान युवा उपस्थित थे, जिन्होंने इस मुहिम को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।