वैशाली क्राइम न्यूज़: आईटीबीपी जवान की गोलीबारी में घायल युवक जितेंद्र सिंह को अस्पताल ले जाते परिजन और पुलिस बल।"

VAishali news फोन कर घर बुलाया, फिर सीने में उतार दीं 3 गोलियां! वैशाली में ITBP जवान का खूनी खेल, वजह जान दहल जाएंगे आप”

रिश्तों के कत्ल की कोशिश और आपसी रंजिश की एक दहला देने वाली वारदात वैशाली के नगर थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ आरएन कॉलेज के पास स्थित समता कॉलोनी में एक आईटीबीपी जवान ने अपने ही ममेरे भाई, जो कि एक किराना दुकानदार है, को तीन गोलियां मारकर छलनी कर दिया।

आरोपी की पहचान शैलेंद्र उर्फ रोहित सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सिक्किम में आईटीबीपी के जवान के रूप में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार, रोहित को अपने ममेरे भाई जितेंद्र सिंह का अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का गहरा शक था। इसके अलावा, दोनों भाइयों के बीच पैतृक गांव की जमीन को लेकर भी पुराना विवाद चला आ रहा था। शनिवार सुबह रोहित ने योजनाबद्ध तरीके से जितेंद्र को बातचीत करने के लिए अपने घर बुलाया। घर के अंदर बातचीत शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रोहित ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और जितेंद्र पर एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दीं।

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ जितेंद्र सिंह को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। जितेंद्र के हाथ और सीने में तीन गोलियां लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है।

दिलचस्प बात यह है कि इस खूनी संघर्ष में आरोपी रोहित सिंह भी घायल हुआ है। रोहित का दावा है कि जब उसने जितेंद्र से सवाल-जवाब किए, तो जितेंद्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसे चोटें आईं। खुद को बचाने के लिए उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस अभिरक्षा में ही उसका इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और बयान

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर और चाकू को जब्त कर लिया है।

“जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच विवाद और गांव की जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच रंजिश थी। इसी कारण रोहित ने जितेंद्र को फोन कर घर बुलाया था और वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

आरोपी जवान रोहित सिंह का पक्ष: “मुझे शक था कि जितेंद्र का मेरी पत्नी के साथ संबंध है। मैंने उसे समझाने और बात करने के लिए बुलाया था, लेकिन उसने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। आत्मरक्षा में मुझे गोली चलानी पड़ी।