world-bank-team-studies-purnea-urban-area-200-year-old-historical-archives-inspected

Purnia News: विश्व बैंक की टीम ने जाना पूर्णिया का गौरवशाली इतिहास! 200 साल पुराने ऐतिहासिक दस्तावेजों को देख हुई दंग

पूर्णिया। न्यूजस्टिच
बिहार के सबसे पुराने जिलों में शुमार पूर्णिया की ऐतिहासिक और प्रशासनिक विरासत को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने वाली है। मंगलवार को विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम ने पूर्णिया शहरी क्षेत्र के अध्ययन के लिए विशेष भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने जिलाधिकारी अंशुल कुमार के साथ जिला अभिलेखागार में संरक्षित 200 साल पुराने दस्तावेजों का अवलोकन किया, जो ब्रिटिश काल के अनछुए पहलुओं को उजागर करते हैं।

विश्व बैंक की टीम ने जाना पूर्णिया का गौरवशाली इतिहास
विश्व बैंक की टीम में शामिल सीनियर अर्बन स्पेशलिस्ट Rosanna Nitti और Vasudha Thawakar समेत पांच विशेषज्ञों ने जिलाधिकारी के साथ डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट, जिला नियंत्रण कक्ष और समाहरणालय स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। भ्रमण का मुख्य केंद्र जिला अभिलेखागार रहा। जहां 200 वर्षों से अधिक पुराने दस्तावेज संरक्षित हैं। इन अभिलेखों में ब्रिटिश शासन काल की प्रशासनिक व्यवस्था, तत्कालीन सामाजिक संरचना, भौगोलिक स्थिति और राजनीतिक गतिविधियों की अमूल्य जानकारी दर्ज है।

विरासत को सहेजने की कवायद: डीएम के सख्त निर्देश
दस्तावेजों के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने जिला अभिलेखागार पदाधिकारी डॉ.जयशंकर प्रसाद को इन प्राचीन दस्तावेजों के वैज्ञानिक संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी का संदेश
ये अभिलेख केवल कागज के पन्ने नहीं, बल्कि हमारे अतीत का आईना हैं। इनके उचित संरक्षण से नई पीढ़ी को अपने इतिहास को एक नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर मिलेगा। यह हमें हमारे अतीत से जोड़े रखने का सबसे सशक्त माध्यम है।

भ्रमण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
विश्व बैंक की टीम में सीनियर म्यूनिसिपल इंजीनियर पूनम आहलूवालिया, अर्बन डिजाइनर योजी तोरियुमी और प्राइवेट सेक्टर पार्टिसिपेशन स्पेशलिस्ट प्रकाश गौड़ शामिल थे। इनके साथ अपर समाहर्ता रवि राकेश, राजकुमार गुप्ता, सुजय कुमार सिंह, रवि शंकर उरांव और प्रभारी पदाधिकारी अभिलेखागार डॉ.जयशंकर प्रसाद भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *