बिहार इंटर रिजल्ट 2026: पूर्णिया के लकी अंसारी ने लहराया परचम, प्रदेश में बने Arts सेकेंड टॉपर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सोमवार को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में नतीजे जारी किए। इस साल कुल 85.19% विद्यार्थी सफल रहे हैं। इसमें बिहार की बेटियों का दबदबा रहा. 26 टॉपर्स में से 19 लड़किया शामिल हैं.

पूर्णिया जिला स्कूल के छात्र लकी अंसारी ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए Arts में 500 में से 478 अंक (95.60%) हासिल किए हैं। लकी ने पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि पूर्णिया जिले से इस वर्ष 29841 परीक्षार्थी 59 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए थे।

नतीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 86.23% छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का प्रतिशत 84.09% रहा। टॉपर्स की सूची में भी नारी शक्ति का जलवा दिखा—कुल 26 टॉपर्स में से 19 लड़कियां शामिल हैं।

साइंस: आदित्य प्रकाश (समस्तीपुर) – 481 अंक

कॉमर्स: अदिति (पटना) – 480 अंक

आर्ट्स: नीशु कुमारी (गया) – 479 अंक

बिहार बोर्ड ने महज 35 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर देश में लगातार 8वीं बार सबसे पहले रिजल्ट देने का रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि, पिछले साल (86.56%) के मुकाबले इस बार का कुल रिजल्ट लगभग 1% कम रहा है, लेकिन 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के भविष्य का फैसला इतनी तेजी से करना बोर्ड की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

यदि वेबसाइट हैवी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो रही हो, तो छात्र इन विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट: biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com

SMS सेवा: मोबाइल पर BIHAR12 <रोल नंबर> टाइप करें और 56263 पर भेज दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *