बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परीक्षाफल घोषित कर दिए हैं । इस वर्ष के परिणामों में राज्य के विभिन्न जिलों के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों ही संकायों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में विज्ञान संकाय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है ।
विज्ञान संकाय (Science): समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर
विज्ञान संकाय में उच्च माध्यमिक विद्यालय पांढ, समस्तीपुर के छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने 96.20% (481 अंक) हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
- द्वितीय स्थान: सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी (H/S मेजरगंज) और नवादा की सपना कुमारी (U.M.V. नवाडीह) ने 95.80% (479 अंक) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया ।
- तृतीय स्थान: बेगूसराय की अनामिका कुमारी ने 95.60% (478 अंक) प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया ।
- अन्य टॉपर्स: दरभंगा के सत्यम कुमार (95.20%) चौथे और मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी (95.00%) पांचवें स्थान पर रहीं ।
कला संकाय (Arts): गया की निशु कुमारी ने मारी बाजी
कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी (यशवंत इंटर स्कूल, खिजरसराय) ने 95.80% (479 अंक) लाकर राज्य में टॉप किया है । इस संकाय में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए परीक्षार्थियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया।
- द्वितीय स्थान: सिद्धि शिखा (सीतामढ़ी), चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) और मो. लकी अंसारी (पूर्णिया) ने 95.60% (478 अंक) के साथ साझा किया ।
- तृतीय स्थान: पश्चिम चंपारण की नसरीन प्रवीण, नालंदा की साजिया अंसारी, दरभंगा की निसु कुमारी और सहरसा के आदर्श ने 95.40% (477 अंक) हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
- टॉप-5 में शामिल: दरभंगा की स्वीटी कुमारी और सीवान की अमृता कुमारी ने चौथा स्थान, जबकि अररिया की बीबी असरना, सारण की रौशनी कुमारी और दरभंगा के मनीष कुमार ने पांचवां स्थान प्राप्त किया ।
वाणिज्य संकाय (Commerce): पटना की बेटियों का दबदबा
वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) के परीक्षाफल में राजधानी पटना का दबदबा देखने को मिला है। टॉप-5 की सूची में पहले तीन स्थानों पर पटना की ही छात्राओं का कब्जा है।
- प्रथम स्थान: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, गांधी मैदान की अदिति कुमारी ने 96.00% (480 अंक) के साथ राज्य में टॉप किया है ।
- द्वितीय स्थान: कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय की माही कुमारी ने 95.20% (476 अंक) प्राप्त किए ।
- तृतीय स्थान: बांकीपुर राजकीय बालिका +2 विद्यालय की निशिका श्री ने 95.00% (475 अंक) हासिल किए ।
- चौथा और पांचवां स्थान: वैशाली की मानवी कुमारी और नवादा की श्रेया कुमारी (94.80%) चौथे स्थान पर रहीं । वहीं, पटना की वारिशा नौशाद और हर्षिका (94.40%) पांचवें स्थान पर रहे ।

