परीक्षा से पहले पूर्णिया शिक्षा विभाग पर सवाल? HC के निर्देश दरकिनार कर बनी CS सूची, 38 नियुक्तियां नियमों के खिलाफ
Purnia News: पूर्णिया में बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले केंद्राधीक्षक नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग विवादों में है। आरोप है कि पटना हाई कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी करते हुए वरिष्ठता नियमों को दरकिनार कर CS की नियुक्ति की गई है, जबकि जिले में पर्याप्त संख्या में प्रधानाध्यापक उपलब्ध हैं।










