खगड़िया: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा पर NDA का महामंथन, सदर विधायक बोले-ऐतिहासिक होगी 13 मार्च की यात्रा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 13 मार्च को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को खगड़िया परिसदन में एनडीए गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न दलों के विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल हुए और मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, अलौली विधायक रामचंद्र सदा, बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल, परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य, जेडीयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार नाटा तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह समेत एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया में समृद्धि का संदेश लेकर आ रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक बने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भी आगे बढ़ाया जाएगा। विधायक बबलू कुमार मंडल ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, स्वागत की तैयारियों और विभिन्न दलों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री के संभावित रूट चार्ट को लेकर भी गहन मंथन किया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का काफिला संसारपुर मैदान से निकलकर सबसे पहले नगर सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण करेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री गंडक नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करेंगे। वहीं इसके पश्चात स्टेशन रोड के निर्माण और विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री का काफिला पुनः संसारपुर मैदान लौटेगा, जहां कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है।

बैठक में मौजूद सभी दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा खगड़िया के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे जिले को नई योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। बैठक के दौरान विभिन्न दलों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की भी रणनीति बनाई गई। एनडीए नेताओं ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा से खगड़िया जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने संभावित रूट चार्ट की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा विकास कार्यों के निरीक्षण पर केंद्रित होगा। संसारपुर मैदान से मुख्यमंत्री का काफिला रवाना होगा। इसके बाद नगर सुरक्षा तटबंध का सबसे पहले मुख्यमंत्री तटबंध का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद फर गंडक नदी पर निर्माणाधीन पुल की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद शहर के स्टेशन रोड के निर्माण और अन्य विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद काफिला पुनः संसारपुर मैदान लौटेगा। जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है।

विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री खगड़िया में समृद्धि का संदेश लेकर आ रहे हैं। इस दौरे से न केवल जिले की लंबित योजनाओं को रफ्तार मिलेगी, बल्कि नई सौगातों की उम्मीद भी जगी है। एनडीए नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बूथ स्तर तक लोगों को इस यात्रा से जोड़ें ताकि मुख्यमंत्री का स्वागत अभूतपूर्व हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *