पूर्णिया। न्यूजस्टिच
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिले की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने न केवल चल रही योजनाओं का जायजा लिया, बल्कि राज्य को देश के शीर्ष विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए ‘सात निश्चय-3’ के रोडमैप पर भी जोर दिया।
सबका सम्मान-जीवन आसान, सात निश्चय-3 का विजन
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मकसद नागरिकों के दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम करना है। अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ इन योजनाओं को जमीन पर उतारें ताकि हर व्यक्ति का जीवन सरल और सम्मानित हो सके।

रोजगार का महासंकल्प: 5 साल में 1 करोड़ नौकरियां
युवाओं के भविष्य पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विशेष आर्थिक पैकेज बिहार में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को विशेष सहायता दी जा रही है। स्टार्टअप नीति में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार शुरू करने के लिए स्टार्टअप नीति के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है। दक्ष युवा युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें राज्य में ही बेहतर अवसर देने पर कार्य जारी है।
योजनाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी का प्रेजेंटेशन
पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण (Presentation) के माध्यम से मुख्यमंत्री को जिले में सात निश्चय-2, सात निश्चय-3 और प्रगति यात्रा से जुड़ी योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं को समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा करें।
बैठक में उपस्थित गणमान्य
इस महत्वपूर्ण बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री लेशी सिंह, प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार सहित विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और पुलिस व प्रशासन के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

