रामनवमी के महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने शहर की यातायात और पार्किंग व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है। यह नया ट्रैफिक प्लान 27 मार्च 2026 के दोपहर 01 बजे से 28 मार्च 2026 के सुबह 07 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों और ऑटो के परिचालन पर सख्त पाबंदी रहेगी।
इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा:
दरभंगा टावर मार्ग: पंसारी पेट्रोल पंप और सुभाष चौक, दोनों ओर से दरभंगा टावर जाने वाले मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे।
कादराबाद/बाजार समिति: बाजार समिति-शिवधारा चौक से कादराबाद आने-जाने वाला मार्ग कादराबाद बस स्टैंड के पास बंद रहेगा।
काली मंदिर रोड: के.एम. टैंक से लोहिया चौक होते हुए काली मंदिर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा।
हसन चौक: प्रधान डाकघर के पास तीनमुहानी से हसन चौक की तरफ वाहनों का जाना वर्जित है।
मिर्जापुर चौक: भगत सिंह चौक से मिर्जापुर चौक की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा।
किला घाट: किला घाट से नीमचक/करमगंज होते हुए दारूमट्टी की ओर कोई भी व्यवसायिक वाहन नहीं जा सकेगा।
आयकर चौक: यहाँ से कोई भी वाहन हसन चौक, नाका 05 या नाका 06 की तरफ नहीं जाएगा।
कटहलबाड़ी: भंडार चौक और विद्यापति चौक से कोई भी वाहन कटहलबाड़ी मोहल्ले की ओर नहीं जाएगा (वाहन ऊपर ब्रिज से होकर गुजरेंगे)।
बस और भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन:
मधुबनी से मुजफ्फरपुर: जाने वाली बसें सीधा फोरलेन से गुजरेंगी।
मुजफ्फरपुर से दरभंगा: आने वाली बसें केवल दिल्ली मोड़ तक ही परिचालित होंगी।
समस्तीपुर रूट: मधुबनी से दरभंगा होकर समस्तीपुर जाने वाली बसें और भारी वाहन दिल्ली मोड़ से भाया शोभन चौक, एकमी रोड और विशनपुर होते हुए जाएंगे।
दोनार चौक: यहाँ से नाका 05 की तरफ कोई भी चार पहिया या भारी वाहन नहीं जाएगा।
लोहिया चौक: यहाँ से आयकर चौक तक सभी चार पहिया और भारी सवारी वाहन बंद रहेंगे।
महत्वपूर्ण निर्देश
ऑटो परिचालन: 27 मार्च दोपहर 01 बजे से 28 मार्च सुबह 07 बजे तक पूरे शहर क्षेत्र में ऑटो सहित सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
नो पार्किंग: दरभंगा स्टेशन के बाहरी भाग, अल्लपट्टी, दोनार चौक, कादराबाद बस स्टैंड और बेंता चौक पर किसी भी स्थिति में ऑटो का ठहराव नहीं होगा।
आपातकालीन सेवाएं: एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियों जैसी आपातकालीन सेवाओं का परिचालन जारी रहेगा।
वन-वे: शहर में लागू वन-वे व्यवस्था सभी गाड़ियों के लिए पूर्ण रूप से जारी रहेगी।
नोट: विशेष परिस्थितियों में प्रशासन द्वारा इस व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। शेष रूटों पर परिचालन पूर्व की तरह सामान्य रहेगा।

