indore-fire-incident-kishanganj-vijay-sethia-family-death-news

इंदौर में भीषण अग्निकांड: बिहार के कारोबारी विजय सेठिया समेत परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत

 मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से बिहार के किशनगंज निवासी प्रसिद्ध कॉस्मेटिक कारोबारी विजय सेठिया और उनके परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद किशनगंज में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय सेठिया (65) जबड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। वे अपने ऑपरेशन के लिए परिवार के साथ इंदौर स्थित अपनी बेटी-दामाद के घर गए थे। किसे पता था कि जिस शहर में वे जीवन की नई उम्मीद लेकर जा रहे हैं, वहीं काल उनका इंतजार कर रहा है।

  • विजय सेठिया (65 वर्ष)
  • सुमन सेठिया (60 वर्ष) – पत्नी
  • छोटू सेठिया (22 वर्ष) – पुत्र
  • मनोज (65 वर्ष) – बहनोई
  • सिमरन (30 वर्ष) – बहन
  • राशि सेठिया (12 वर्ष) – पोती/रिश्तेदार

घटना इंदौर स्थित एक G+2 (तीन मंजिला) आलीशान बंगले की है। बताया जा रहा है कि आग लगने का मुख्य कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट होना है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर के अंदर रखे सामान की अधिकता के कारण लपटें तेजी से फैलीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर के भीतर कुछ धमाके भी सुने गए, जिसकी जांच की जा रही है कि वे सिलेंडर ब्लास्ट थे या कुछ और।

आग लगने के बाद बिजली गुल हो गई, जिससे घर के ऑटोमैटिक दरवाजे लॉक हो गए और परिवार अंदर ही फंस गया। बचाव दल को छत तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करना पड़ा। धुएं और आग के कारण किसी को भी बचाने का मौका नहीं मिल सका।

विजय सेठिया किशनगंज के एक स्थापित व्यवसायी थे और शहर में उनकी दो दुकानें हैं। हाल ही में वे अपना नया घर भी बनवा रहे थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *