बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: उपेंद्र कुशवाहा या चिराग? NDA की पांचवीं सीट पर छिड़ा ‘अपनों’ के बीच घमासान
Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। 2025 विधानसभा चुनाव में 202 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत पाने वाला एनडीए अब क्लीन स्वीप की तैयारी में है। लेकिन असली पेच पांचवीं सीट को लेकर फंसा है, जहां चिराग पासवान अपनी मां रीना पासवान को सदन भेजने की तैयारी में हैं, तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा अपनी सीट बचाने की जद्दोजहद में हैं। जानिए विधानसभा के नए आंकड़ों के बीच किसका पलड़ा भारी है।







