भागलपुर में टोयोटा का ऑफ रोड कैंप।

रेशम नगरी में रफ्तार का रोमांच: चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर MP-MLA ने भी दिखाए जौहर, टोयोटा हिलक्स बूट कैंप संपन्न

रेशम नगरी भागलपुर में रोमांच और रफ्तार का एक अनोखा संगम देखने को मिला। प्रकाश टोयोटा द्वारा आयोजित दो दिवसीय टोयोटा हिलक्स साहसिक ड्राइव बूट कैंप का भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में न केवल वाहन प्रेमियों ने अपनी ड्राइविंग का लोहा मनवाया, बल्कि जिले के कद्दावर जनप्रतिनिधियों ने भी चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर उतरकर आयोजन का उत्साह बढ़ाया।

दो दिनों तक चले इस इवेंट को दो चरणों में बांटा गया था। पहले दिन प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ढलानों पर सुरक्षित चढ़ाई, कीचड़ भरे रास्तों (Mud-plugging) से निकलना और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर वाहन का संतुलन बनाए रखने के गुर सिखाए गए। वहीं दूसरे दिन असली चुनौती शुरू हुई। प्रतिभागियों ने टोयोटा हिलक्स के साथ कठिन ऑफ-रोड परिस्थितियों में टेस्ट ड्राइव की। परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने खुद स्टयरिंग थामकर ट्रैक पर अपनी क्षमता दिखाई और वाहन के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

इस आयोजन की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ पक्ष-विपक्ष के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

  • सांसद: अजय कुमार मंडल
  • पूर्व विधायक: अजीत शर्मा
  • विधायक: मिथुन यादव, बाबूलाल शौर्य (परबत्ता)
  • नगर निगम: उप महापौर सलाउद्दीन हसन, प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव (चेयरमैन, नवगछिया नगर परिषद)
  • प्रमुख नेता: प्रशांत विक्रम, प्रीति शेखर (भाजपा), पवन जायसवाल, संगीता तिवारी (लोजपा-आर), ज़ेड हसन (राजद)।
  • अन्य: समाजसेवी विष्णु वर्मा, व्यवसायी अंकित सिंह, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऋतु सिंह और प्रकाश टोयोटा के मार्केटिंग मैनेजर रविरंजन।

सांसद अजय कुमार मंडल: ऐसे कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास भरते हैं और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करते हैं। भागलपुर के लिए यह गौरव का क्षण है।

पूर्व विधायक अजीत शर्मा: प्रकाश टोयोटा की सर्विस और कार्य प्रणाली हमेशा से उत्कृष्ट रही है। यह आयोजन सीखने और रोमांच का बेहतरीन अवसर है।

प्रबंध निदेशक गौरव मरौठी: हमारा लक्ष्य सिर्फ रोमांच देना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित ड्राइविंग कम्युनिटी बनाना है। भागलपुर का उत्साह देखकर हम अभिभूत हैं।

पुरस्कारों के साथ हुआ समापन इवेंट के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ड्राइवरों को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस बूट कैंप ने यह साबित कर दिया कि भागलपुर अब केवल व्यापार ही नहीं, बल्कि एडवेंचर स्पोर्ट्स और ऑटोमोबाइल तकनीक के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *