अपराधियों की अब खैर नहीं! बिहार के 32 जिलों में उतरेंगे ‘सुपरकॉप्स’, जानिए बिहार पुलिस का ऑपरेशन क्लीन
Bihar Police News: बिहार में विधि-व्यवस्था और थानों की मॉनिटरिंग के लिए डीजीपी विनय कुमार ने 32 IPS अधिकारियों को जिला प्रभारी के रूप में फील्ड में उतारा है। ADG एनएच खान पटना की कमान संभालेंगे, वहीं अमित लोढ़ा और संजय सिंह जैसे अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिलों का जिम्मा मिला है। स्पीडी ट्रायल और अनुसंधान में तेजी लाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।










